"सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरे माता-पिता ने मुझे स्वीकार कर लिया है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि समाज क्या कहता है": पारिवारिक अनुभवों पर 'ऑवर हेल्थ मैटर्स' की रिपोर्ट
लेखक : आकांक्षा आर्यल, साहिल जमाल सिद्दीकी, विहान वी, नियॉर, हीथर सैंटोस, एडेन स्कीम
यह रिपोर्ट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है अंग्रेज़ी, हिंदी, and मराठी.
दुनिया कह सकती है, 'अगर आपको अपने परिवार से समर्थन नहीं मिलता है, तो हमें आपका समर्थन क्यों करना चाहिए?'। दुनिया परिवार से शुरू हो सकती है। यदि आपके माता-पिता आपके साथ हैं, तो फिर इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता है कि आप के दोस्त, गर्लफ्रेंड, या बॉयफ्रेंड आपके साथ हैं या नहीं। (26, ठाणे, हिंदू, ओबीसी)
अवर हेल्थ मैटर्स
ऑवर हेल्थ मैटर्स भारत में ट्रांस पुरुषों और ट्रांसमर्दाना लोगों के स्वास्थ्य का एक समुदाय आधारित सहभागी शोध अध्ययन है। यह अध्ययन समाज में ट्रांस मर्दाना लोगों के अनुभव, और वे हमारे स्वास्थ्य एवं कल्याण को कैसे प्रभावित करते हैं, का पता लगाने और उन पर ध्यान आकर्षित करने के लिए गुणात्मक (गहन साक्षात्कार) और मात्रात्मक (सर्वेक्षण) विधियों का उपयोग करता है।
The project is led by an all-transmasculine Steering Committee and a team of trans and non-trans researchers from Drexel University (Philadelphia, USA), the Population Council (New Delhi), and other organizations in India, Canada, and the USA. Project partners include TWEET Foundation and Transmen Collective. Visit our website – ourhealthmatters.in for more information about the study team.
- इस रिपोर्ट में, हम ट्रांस पुरुषों और गैर-बाइनरी लोगों को शामिल करने के लिए "ट्रांसमासक्यूलिन" का उपयोग करते हैं।
पृष्ठभूमि
परिवार का समर्थन सभी उम्र के ट्रांस* और गैर-बाइनरी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पारिवारिक समर्थन सामाजिक कलंक के नकारात्मक प्रभावों के खिलाफ उनकी सुरक्षा करने में मदद कर सकता है और कुल मिलाकर स्वास्थ्य और कल्याण को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। उदाहरण के लिए, उत्तरी अमेरिका में ट्रांस वयस्कों और युवा लोगों के बीच किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि जेंडर संबंधित परिवार का समर्थन बेहतर मानसिक स्वास्थ्य, और जीवन की उच्च गुणवत्ता, एवं लचीलेपन के उच्च स्तर से संबंधित है।.1,2
इसके विपरीत, परिवारों द्वारा किया गया जेंडर संबंधित भेदभाव बढ़े हुए मनोवैज्ञानिक संकट संबंधित है।1 कुछ अध्ययनों ने भारत में ट्रांस व्यक्तियों के पारिवारिक अनुभवों का पता लगाया है। भारत में ट्रांस पुरुषों पर ध्यान केंद्रित करने वाले एक हालिया गुणात्मक अध्ययन में पाया गया कि प्रतिभागियों ने किशोरावस्था में अपनी निर्धारित जेंडर भूमिका के अनुरूप व्यवहार करने के लिए पारिवारिक दबाव का अनुभव करना शुरू किया, और उन्हें अक्सर घर पर अपनी जेंडर पहचान को छुपाना पड़ा, जिसने तनाव को बढ़ाया।3 ज्यादातर लोगों ने जब उनकी जेंडर पहचान का खुलासा किया तो उन्हें नकारात्मक प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा, जिसमें कभी-कभी मौखिक या शारीरिक हिंसा भी शामिल थी। अपने दैनिक जीवन में परिवार का समर्थन न मिलने, मिसजेंडरिंग और आज़ादी न मिलने के कारण, कुछ प्रतिभागियों ने पारिवारिक घर को छोड़ दिया या इसे बर्दाश्त करने के लिए शराब या नशीली दवाओं का सहारा लिया।
हालांकि, कुछ प्रतिभागियों ने बताया कि उनके खुलासे पर परिवार के कुछ सदस्यों ने सकारात्मक रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त की, या उनके प्रति परिवार की स्वीकार्यता समय के साथ बढ़ी है। भारत में ट्रांस महिलाओं पर किये गए शोध ने परिवार के साथ अनुभवों की जटिलता को भी उजागर किया है। उदाहरण के लिए, कुछ ने माता-पिता से सशर्त स्वीकृति मिलने की बात कही, जिन्होंने निजी तौर पर उनकी जेंडर पहचान को स्वीकार कर लिया लेकिन ट्रांसजेंडर साथियों या पड़ोसियों के साथ उनकी बातचीत पर, घर के बाहर पसंदीदा कपड़े पहने पर, या चिकित्सीय रूप से लिंग परिवर्तन करने पर प्रतिबंध लगा दिया।4 यह रिपोर्ट ट्रांस पुरुषों और ट्रांस मर्दाना व्यक्तियों के बीच पारिवारिक समर्थन और अस्वीकृति के अनुभवों पर केंद्रित है जिन्होंने ऑवर हेल्थ मैटर्स, एक समुदाय-आधारित शोध अध्ययन के हिस्से के रूप में साक्षात्कारों में भाग लिया। अवर हेल्थ मैटर्स, a community-based research study.
हमने किससे बात की?
हमने 40 ट्रांस पुरुषों से बात की जिनकी उम्र 20- 50 (औसतन = 28) के बीच थी और जो भारत के 10 राज्यों में रहते थे। प्रतिभागियों ने अलग-अलग सामाजिक-आर्थिक, जातीय और धार्मिक पृष्ठभूमि के साथ स्वयं की पहचान की। सभी साक्षात्कार हिंदी या मराठी में आयोजित किए गए थे।
हमने अपने आंकड़े कैसे एकत्र और विश्लेषित किये?
ऑवर हेल्थ मैटर्स के पहले चरण में, सहकर्मी शोधकर्ताओं (ट्रांस पुरुषों) द्वारा जुलाई और अगस्त 2021 में एक अर्ध-संरचित साक्षात्कार मार्गदर्शिका का पालन करते हुए, टेलीफोन या वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गहन साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। साक्षात्कारों को ऑडियो-रिकॉर्ड किया गया, ट्रांसक्रिप्ट किया गया और फिर अंग्रेजी में अनुवाद किया गया। साक्षात्कार गाइड परिवार के अनुभवों, सामाजिक और सामुदायिक समर्थन, भेदभाव और सुरक्षा के अनुभव, मानसिक स्वास्थ्य और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं तक पहुंच पर केंद्रित है।
साक्षात्कार ट्रांस्क्रिप्ट का विश्लेषण टीम के चार सदस्यों द्वारा गया किया जिन्हें गुणात्मक डेटा विश्लेषण का पूर्व अनुभव था। संचालन समिति के सदस्यों ने डेटा की व्याख्या करने और इस रिपोर्ट को लिखने में भाग लिया। अतिरिक्त संदर्भ प्रदान करने के लिए, हम उद्धृत प्रत्येक प्रतिभागी के लिए कुछ उपलब्ध जनसांख्यिकीय विवरण (आयु, स्थान, धर्म, जाति) प्रदान करते हैं।
हमने क्या निष्कर्ष प्राप्त किये?
सारांश
बचपन के दौरान अपने परिवारों के साथ प्रतिभागियों के अनुभव विविधतापूर्ण थे, अपनी ट्रांस पहचान का खुलासा करने पर, एवं सामाजिक रूप से और / या चिकित्सकीय रूप से ट्रांजीशन के बाद, यद्यपि हम इस रिपोर्ट में स्वीकृति और अस्वीकृति के बारे में अलग- अलग परिणाम प्रस्तुत करते हैं, प्रतिभागियों ने अक्सर समय के साथ परिवार के समर्थन में बदलाव का अनुभव किया है:
“Initially, they were very much accepting of it. I have always wanted to change my gender, they always said that you are free, whatever you want to do, so they were accepting of it. However, when I started to transition, and changes started to happen, they didn’t understand the intensity of changes that I was going through and they started neglecting me and I did not get the support I needed at that time.” (23, Hyderabad, Hindu)
“My family didn’t like it.…It took me two years to make them understand. Two years later they said yes to me. Now I have the full support of my father, mother, and my married sister.” (25, Mumbai, Hindu, OBC)
इसके अलावा, प्रतिभागियों ने परिवार के विभिन्न सदस्यों जैसे माता-पिता, भाई-बहन और रिश्तेदारों के समर्थन के स्तरों में विभिन्नता के बारे में बताया :
“My elder sister is like my mother to me. She understood all of this. “I will support you in whatever you do next,” she said.” (28, Bhandra, Hindu, OBC)
“I have an uncle who has supported me with surgery.” (45, Mumbai, Hindu, OBC)
इस रिपोर्ट में, हम बात करते हैं कि प्रतिभागियों द्वारा परिवार की स्वीकृति और अस्वीकृति का अनुभव कैसे किया गया और इसने उनके कल्याण को कैसे प्रभावित किया। पारिवारिक स्वीकृति की अभिव्यक्तियों में जेंडर अभिव्यक्ति (उदाहरण के लिए, कपड़ों की पसंद) साथ हस्तक्षेप नहीं करना, चिकित्सा प्रक्रियाओं तक पहुंचने या उसके बाद देखभाल करने में सहायता, और प्रतिभागी की पहचान, चुने हुए नाम और सर्वनाम की पुष्टि करना शामिल है। पारिवारिक अस्वीकृति की अभिव्यक्तियों में जनाना लैंगिक अभिव्यक्ति को बनाए रखने या शादी करने का दबाव, "कन्वर्जन थेरैपी" की कोशिश, या ट्रांजीशन के लिए परिवार का घर छोड़ने के लिए मजबूर करना शामिल था। कुछ प्रतिभागी उन प्रतिबंधों के कारण अपने जेंडर या ट्रांजीशन को व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र नहीं थे जो उन पर लगाए गए थे क्योंकि लोगों ने उन्हें जन्म के समय लड़की का लेबल दिया था। जबकि पारिवारिक अस्वीकृति का प्रतिभागियों पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ा। परिवार के समर्थन ने उनके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार किया और रिश्तेदारों और व्यापक समुदाय से स्वीकृति दिलायी।
अंत में, इन निष्कर्षों के आधार पर, हम भारत में ट्रांस पुरुषों और ट्रांसमर्दाना लोगों के लिए पारिवारिक समर्थन बढ़ाने हेतु भविष्य के अनुसंधान और कार्यक्रमों के लिए सिफारिश करते हैं।
परिवार की स्वीकृति
कुछ परिवारों ने अपने ट्रांसमर्दाना रिश्तेदार की जेंडर अभिव्यक्ति (जैसे, कपड़े, बालों के ढंग) का सक्रिय रूप से समर्थन करके या उनकी पसंद में हस्तक्षेप न करके स्वीकृति का प्रदर्शन किया। इन परिवार के सदस्यों ने प्रतिभागियों को वैसे ही स्वीकार किया जैसे वे बचपन से अक्सर होते हैं। कुछ मामलों में, परिवार के सदस्यों ने प्रतिभागी की जेंडर अभिव्यक्ति में बदलाव पर सवाल न उठाकर चुपचाप स्वीकृति दिखाई।
“They never told me to wear girls’ clothes or play girls’ games and never stopped me. They let me keep my hairstyle as per my wish.” (23, Delhi, Hindu, OBC)
“Moreover, our father also understood that I did not like to live in a girl’s way anymore. I had long hair before. I got my hair cut on my birthday. Nobody asked why I cut my hair.” (25, Kanpur, Hindu)
परिवार के सदस्यों ने भी सही नाम, सर्वनाम और सम्बोधन का उपयोग करने की कोशिश करके स्वीकृति दिखाई। कुछ मामलों में, परिवार के सदस्य शुरू में झिझक रहे थे लेकिन समय के साथ सही नाम, सर्वनाम और सम्बोधनों का उपयोग करना शुरू कर दिया।
“They try to speak with me as a boy. Trying it slowly.” (30, Mumbai, Hindu, OBC)
“My brother accepted me so much. He started calling me brother from then on.” (23, Mumbai, Christian)
ट्रांजीशन प्रक्रिया में सहायता परिवार के समर्थन का एक महत्वपूर्ण रूप था। कुछ परिवारों ने वित्तीय सहायता प्रदान की, जबकि अन्य जो पैसे देने की स्थिति में नहीं थे, उन्होंने देखभाल प्रदान करके और चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित होकर अपना समर्थन दिखाया। प्रतिभागियों ने इस प्रकार के समर्थन के लिए खास तौर से तारीफ़ की।
“I just told her that I am going to do this, then my mother said, “It is your life, you know how you want to live. It all depends on you.” So she told me that I should call her when I have an operation, and she will come.” (24, Delhi, Hindu)
“When I started my hormone therapy, I became very sick and lost my appetite. My parents took good care of me and supported me a lot. They said they couldn’t support me financially, but they will be by my side. And I can do whatever I want to.” (22, Jamshedpur, Hindu)
कुछ माता-पिता ने अपने ट्रांसमर्दाना बच्चों पर गर्व जताया और ट्रांजीशन शुरू करने के बाद वे उसके असर देखकर खुश थे।
“Mother tells me that whatever I am happy with, they are also happy with. Papa also used to say, ‘I have a girl’, but now he sees me as a boy, and tells me that I am his son.” (30, Nagpur, Hindu, OBC)
“My mother has told all of our relatives what I have done. My mom is proud of me. My mother says, “my child did not run away like other children. Didn’t do any wrong.”” (20, Mumbai, Hindu, ST)
परिवार की अस्वीकृति
परिवार के सदस्यों ने अक्सर प्रतिभागियों पर जन्म के समय लड़की के रूप में माने गए लोगों के लिए निर्धारित सामाजिक अपेक्षाओं का पालन करने के लिए दबाव डाला या उन्हें मजबूर किया, जिसमें लड़कियों की तरह कपड़े पहनना, घर पर रहना और एक सिजेंडर (गैर-ट्रांस) पुरुष से शादी करना शामिल है। यह दबाव बचपन में शुरू हुआ लेकिन कुछ प्रतिभागियों के लिए वयस्कता में जारी रहा। प्रतिभागियों ने अपने ज़िन्दगी को अपनी मर्ज़ी से न जी पाने और परिवार के सदस्यों द्वारा लगातार दबाव डालने जैसी परिस्थितियों के साथ संघर्ष किया।
“Those moments were very tough for me, because there was family pressure on me to get married and I had just gone through a breakup.” (50, Gauhati)
“They think of me as a girl and girls are not supposed to go out. Girls should put on makeup and they should not wear clothes as I do. I cannot live my life the way I want to so I am a bit disturbed and try to control my feelings so that they do not one day cause an outburst.” (29, Lucknow, Hindu)
परिवार के सदस्यों द्वारा उनकी जेंडर पहचान से इनकार करने या उनके ट्रांजीशन को स्वीकार करने से इनकार करने के कारण कुछ प्रतिभागियों को अपनी ट्रांजीशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए अपने पारिवारिक घरों को छोड़ना पड़ा। अन्य मामलों में, प्रतिभागी के परिवारों ने उनके ट्रांजीशन का पूरी तरह से विरोध नहीं किया, लेकिन वित्तीय सहायता प्रदान करने से इनकार कर दिया, भले ही वे ऐसा करने में आर्थिक रूप से सक्षम हों।
“Don’t stay here and do whatever you want to do [they said]. You have to leave the village…You go out, do your best, use your money, but don’t stay here and do it. If you want to go bald, go out of town and do it.” (25, Washim, Hindu, OBC)
“When I started treatment, my family could have provided support, but I took care of everything. They are with me but they have a condition that ‘whatever you spend is on your own’.” (25, Mumbai, Hindu, OBC)
कुछ प्रतिभागियों ने महसूस किया कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने से उनके परिवार की प्रतिक्रिया बदल सकती है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर होने से वे ट्रांजीशन के सभी खर्चों को वहन करने में सक्षम होंगे और यह परिवार के अधिक समर्थन प्राप्त करने की संभावना को बढ़ाता है।
“I told them about the surgery, but they are not ready for that as every parent fears for their child. Right now, they are not supporting it, and maybe in the future, if I become independent, they will support me.” (23, Delhi, Hindu, OBC)
कुछ प्रतिभागियों को उनके परिवारों द्वारा "कनवर्ज़न थेरैपी" के लिए ले जाया गया, जिसमें डॉक्टरों या धार्मिक/आध्यात्मिक गुरुओं ने उनकी जेंडर पहचान को बदलने का प्रयास किया या उन्हें जन्म के समय निर्धारित किये गए जेंडर के साथ खुद की पहचान करने के लिए मनाने का प्रयास किया। कुछ मामलों में, परिवार के सदस्यों ने प्रतिभागियों को हार्मोन या अन्य दवाएं लेने के लिए जबरन मज़बूर करने की कोशिश की। एक प्रतिभागी ने बताया कि जब उसे कनवर्ज़न थेरैपी के लिए ले जाने पर भी कुछ नहीं बदला तो परिवार ने उसे घर से बाहर निकाल फेंका।
“My family forcibly tried to make me live like a girl and forced me to take medicine for about 4 to 5 months.” (22, Jamshedpur, Hindu)
“They took me to a psychiatrist around 2 to 3 km away from my house for my treatment. After listening to my case, the doctor’s reaction was very weird and negative. He told them that I was mentally sick and should be given female hormones to cure my problem.” (22, Jamshedpur)
“When I told them, they thought I was possessed by a ghost, and took me to Baba (magician). Nothing happened there. We went to Brahmin (priest) later, nothing happened there. I was beaten a little after that. Bored, they finally kicked me out of the house.” (20, Mumbai, Hindu, ST)
परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों और समाज से अस्वीकृति और कलंक के डर ने परिवार के कुछ सदस्यों को सार्वजनिक रूप से ट्रांसमर्दाना व्यक्ति को अस्वीकार करने के लिए प्रेरित किया, भले ही वे निजी तौर पर स्वीकार कर रहे हों। परिवार के ये सदस्य इस बात को लेकर चिंतित थे कि यदि वे खुले तौर पर प्रतिभागी की जेंडर पहचान या ट्रांजीशन को स्वीकार करते हैं तो उनके साथ कैसा व्यवहार किया जाएगा। एक प्रतिभागी ने गलत जेंडर व्यवहार किये जाने से होने वाले दर्द के कारण पारिवारिक आयोजनों में जाने से बचने की बात कही।
“My parents tried to convince me to stop being like this and said that we are very poor people and explained this to my elder sisters and brother-in-law. No one will understand [they said].” (22, Jamshedpur, Hindu)
“When someone new visits, my family members will call me a girl and tell them I am their daughter. I feel very bad when they look at me and I am mentally disturbed, so I walk away. I don’t like it. If there is an event in our family, I avoid it. They have accepted me, but they do not accept me in front of other people.” (26, Mumbai, Hindu)
कुछ प्रतिभागियों को परिवार के सदस्यों के हाथों मौखिक दुर्व्यवहार या शारीरिक हिंसा का सामना करना पड़ा जब उन्होंने अपनी जेंडर पहचान का खुलासा किया या अपनी शर्तों पर अपने जेंडर को व्यक्त करने की कोशिश की।
“Once I tried to speak to my father, but he also responded in the same way. He told me that, are you out of your mind? And he behaved a bit violently. My father started saying, “Get out from here. I have always provided you with everything as per your requirement. I don’t know what else you want from us.” He said all these things by shouting.” (23, Bijnor, Hindu, OBC)
“When I used to wear shirts and pants, they would hit and scold me. I have had a lot of beatings, and I got so strong and adamant that I would not care if anyone hit me anymore.” (40, Nagpur)
परिवार की स्वीकृति और अस्वीकृति के प्रभाव
ट्रांसमर्दाना व्यक्तियों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर परिवार की स्वीकृति का सकारात्मक प्रभाव पड़ा, इससे ट्रांजीशन प्रक्रिया आसान हो गयी, और उन्हें रिश्तेदारों और व्यापक समाज से अधिक स्वीकृति प्राप्त हुई। इसके विपरीत, परिवार की अस्वीकृति दूसरों से मिलने वाली अस्वीकृति और कलंकपूर्ण व्यवहार का कारण बनी और इसने ट्रांसमर्दाना व्यक्तियों के समग्र स्वास्थ्य और कल्याण पर नकारात्मक प्रभाव डाला।
प्रतिभागियों ने कहा कि अपने परिवार का समर्थन रिश्तेदारों और समाज की व्यापक स्वीकृति की कुंजी है :
“When I found out about myself, everyone gave me a lot of support. After the transition, my family and villagers wouldn’t let me feel that what I have done is different. Everyone speaks with the same respect as before. Giving me more respect than before. So, I didn’t get a negative response. Initially, there was a bit of an argument when the surgery was done but I didn’t have any problems as my parents were supporting me.” (23, Mumbai, Hindu, OBC)
“If your parents don’t accept you, then what are you going to do about society? They will say that your parents do not support you. Why do you expect support from us when the people who gave birth to you do not support you? This leads to mental stress. Sometimes I remember not getting a good night’s sleep.” (29, Nagpur, Hindu, SC)
जैसा कि उपरोक्त प्रतिभागी दर्ज़ करते हैं, पारिवारिक अस्वीकृति बेहद तनावपूर्ण हो सकती है। दूसरी ओर, पारिवार की स्वीकृति से बेहतर मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा मिला। प्रतिभागियों ने बताया कि परिवार के समर्थन ने उन्हें व्यापक समाज से मिलने वाले कलंक से निपटने की ताकत दी और उन्हें ट्रांजीशन प्रक्रिया से गुज़रने में मदद की।
“The most important thing for me is that my parents have accepted me, it does not matter to me what society says. My depression has reduced a lot due to my parents’ acceptance. I am still taking medicine, but I no longer have severe depression.” (23, Delhi, Student, Muslim)
“इसमें मेरी मां और मेरी बहन ने मेरा साथ दिया। मैं बहुत उदास और अकेला था, तभी मेरी बहनें मेरे पास आकर मेरे साथ बैठ गईं। उन्होंने मेरा ध्यान दूसरी तरफ करने की कोशिश की और मुझे खेलने, व्यायाम करने और नृत्य करने के लिए कहा। धीरे-धीरे मैंने अपने आप में सुधार महसूस किया। फिर मैंने योग शुरू किया और इससे मुझे बहुत मदद मिली।" (23, चुरू)
“My number two brother was very supportive. He helped me a lot when I started the transition. He said, do it, I am with you.” (36, Pune, Hindu, ST)
ट्रांसमर्दाना लोगों द्वारा परिवार का समर्थन प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रणनीतियाँ
प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत रूप से इस्तेमाल की गयीं कुछ रणनीतियों को साझा किया जिससे उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से स्वीकृति प्राप्त करने में मदद मिली। कुछ ने अपने परिवारों को ऑनलाइन वीडियो दिखाकर ट्रांसजेंडर लोगों और ट्रांजीशन प्रक्रिया प्रक्रिया के बारे में शिक्षित किया। इससे परिवार के सदस्यों को ट्रांसजेंडर पहचानों और ट्रांजीशन प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।
“When I completed the 10th standard, I told them back home and showed them videos about transgender people. They watched videos and said all right.” (25, Mumbai, Hindu, OBC)
“When I told my family that I wanted to change and do surgery, their response was neither negative nor positive. They feel shocked and ask if this happens? So I told them this could happen, and I showed them a YouTube video of surgery and the people who did this. I made myself comfortable with family members and made them positive about my decision.” (26, Thane, Hindu, OBC)
ऑनलाइन वीडियो के अलावा, कुछ प्रतिभागियों को ट्रांस साथियों से मदद मिली जिन्होंने उनके परिवार के सदस्यों को ट्रांजीशन प्रक्रिया के बारे में बताया। ट्रांस साथियों के साथ सीधे संवाद करने से उन्हें ट्रांजीशन प्रक्रियाओं को समझने और उनकी सुरक्षा सम्बन्धी चिंताओं को दूर करने में मदद मिली।
“I have one old friend who had a small surgery. I asked him to come home and meet my parents. Afterward mother said ok. She spoke with our family doctor and they also said ok. There is not any problem with health. Afterward, the family gave permission.” (26, Thane, Hindu, OBC)
एक अन्य प्रतिभागी ने बताया कि उसके माता-पिता के लिए पेशेवर काउंसलिंग ने उन्हें उसे स्वीकार करने और उसके जेंडर की पुष्टि करने हेतु उसकी मदद करने के लिए प्रेरित किया :
“The doctor talked to my parents for half an hour to one hour and explained about this, after that when they came out, they first took me to the salon, and got my hair cut.” (26, Kashmir, Muslim)
प्रतिभागियों ने लंबी अवधि में समर्थन और स्वीकृति हासिल करने के लिए परिवार के सदस्यों के बीच खुले संवाद के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि माता-पिता के लिए उन्हें समझना और स्वीकार करना हमेशा आसान नहीं होता है, इसलिए ट्रांसमर्दाना व्यक्तियों और उनके माता-पिता दोनों के लिए संवाद महत्वपूर्ण है।
“I think it is a big responsibility of parents to understand their children. When parents need to explain something to their children they should explain and when they want to ask something, they should also ask.” (27, Delhi, Hindu)
निष्कर्ष और सिफारिशें
इस रिपोर्ट के निष्कर्ष पिछले शोध का समर्थन करते हैं जो दर्शाता है कि जीवन के हर चरण में ट्रांस और गैर-बाइनरी लोगों के कल्याण के लिए परिवार का समर्थन और स्वीकृति महत्वपूर्ण है। वे अन्य देशों में अपने साथियों की तुलना में भारत में ट्रांस पुरुषों और ट्रांसमैस्क्युलिन लोगों के पारिवारिक अनुभव के अनूठे पहलुओं को भी उजागर करते हैं। विशेष रूप से, बार- बार व्यक्त की गई एक भावना यह थी कि प्रतिभागियों की भलाई और ज़िन्दगी में आगे बढ़ने के सामर्थ्य के लिए परिवार की स्वीकृति सबसे महत्वपूर्ण कारक थी, जो माता-पिता, परिवारों और रिश्तेदारों के केंद्रीय सामाजिक महत्व को दर्शाती है। इसके विपरीत, परिवार के समर्थन की कमी ने ट्रांसमर्दाना लोगों की अपने जेंडर या ट्रांजीशन को ज़ाहिर करने के सामर्थ्य में रुकावट पैदा की, यहां तक कि वयस्कों के रूप में भी। यह उन तरीकों को प्रतिबिंबित कर सकता है कि जन्म के समय लड़कियों के रूप में माने गए बच्चों को प्रभावित करने वाले पितृसत्तात्मक लैंगिक मानदंडों के कारण ट्रांसमर्दाना लोगों के विकल्प और अवसर बाधित होते हैं।
हमने यह भी पाया कि प्रतिभागी ज़रूरत पड़ने पर परिवार का समर्थन हासिल करने और ट्रांजीशन देखभाल तक पहुंचने के लिए तरीके खोजने में अनुकूलनीय और रचनात्मक थे। पिछले खंड में बताई गयी शैक्षिक और संवाद रणनीतियों के अलावा, प्रतिभागियों ने सामाजिक नीतियों और कार्यक्रमों के लिए सिफारिशें कीं, जो भारत में ट्रांसमर्दाना लोगों के लिए पारिवारिक स्वीकृति को बढ़ा सकती हैं।
प्रतिभागियों ने सुझाव दिया कि बहुत से लोग ट्रांस होने का मतलब नहीं समझते हैं। इसलिए, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के बारे में शिक्षा और जागरूकता महत्वपूर्ण है :
“We also need to give support and try from outside because they don’t know about transmen. It is our responsibility to explain them. Some parents don’t understand, but mine support me.” (26, Thane, Hindu, OBC)
“Awareness should be created for that first. It should start from your home.” (28, Mumbai, Hindu, SC)
प्रतिभागियों ने व्यक्त किया कि उनके स्वयं के द्वारा और अन्य ट्रांस साथियों द्वारा पैरवी के साथ- साथ परिवार के सदस्यों के लिए परामर्श तक पहुंच महत्वपूर्ण है।
“Along with our counselling, there should be counselling of parents too so that they do not harass their children so much, not kill them or make them leave the house, or have to commit suicide.” (40, Nagpur, Hindu)
भारत में ट्रांसमर्दाना स्वास्थ्य पर शोध दुर्लभ है, विशेष रूप से ऐसे शोध जो समुदाय-आधारित दृष्टिकोण अपनाते हैं। "ऑवर हेल्थ मैटर्स" इस अंतर को भरने और ट्रांसमर्दाना स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए प्रासंगिक जानकारी प्रदान करने का एक प्रयास है। इस शोध के माध्यम से, हमने ट्रांस पुरुषों के अनुभवों की जांच की जो उनकी जेंडर पहचान का खुलासा करने और उनके परिवारों के साथ ट्रांजीशन प्रक्रियाओं पर बातचीत करने से जुड़े थे। परिवार की स्वीकृति बढ़ाने के लिए आदर्श रणनीतियों की पहचान करने हेतु, परिवार के सिसजेंडर (गैर-ट्रांस) सदस्यों के परिप्रेक्ष्य को समझने के लिए गुणात्मक शोध काफी मूल्यवान होगा।
| परिवार की शिक्षा और समर्थन के लिए कुछ संसाधन : ओरिनम : एक द्विभाषी वेबसाइट (तमिल और अंग्रेजी) जो चेन्नई स्थित सोशल-सपोर्ट्स-आर्ट्स-एडवोकेसी ग्रुप ओरिनम से जुड़ी है। इस वेबसाइट में एलजीबीटी समुदाय के सदस्यों के वीडियो, ब्लॉग, कविताएं और पॉडकास्ट के साथ-साथ वैकल्पिक यौनिकताओं और जेंडर पहचानों की जानकारी भी फीचर की जाती है। स्वीकार- द रेनबो पेरेंट्स : एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के माता-पिता/ अभिभावकों द्वारा समुदाय की पैरवी करने और स्वीकृति को बढ़ावा देने के लिए गठित एक समूह। |
